भगत बुलावे घर आजbhagat bulave ghar aaj


एक बार आओ तो मैया जी मेरे अंगना,
थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ......

एक बार आओ तो मैं चौकी बिछा दूंगी,
थारा खूब करुँगी सत्कार मैया जी मेरे घर आओ,
री थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ......

एक बार आओ तो मैं चुनरी उढा दूंगी,
थारा खूब करुँगी सिंगार मैया जी मेरे घर आओ,
री थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ.......

एक बार आओ तो मैं बैठ जिमाउंगी,
मैं तो हलवा बनाऊँ मेवा डाल मैया जी मेरे घर आओ,
री थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ......

एक बार आओ तो मैं भेट चढ़ाउंगी,
थारी धोक लगाऊं सुबह शाम मैया जी मेरे घर आओ,
री थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ......

भवन सजाऊँ तेरे भगत बुलाऊं,
तेरा जागरण कराऊँ सारी रात मैया जी मेरे घर आओ,
री थाने भगत बुलावे घर आज मैया जी मेरे घर आओ......

download bhajan lyrics (1089 downloads)