मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार

मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
भगत जय कारे बोल रहे,
मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
भगत जय कारे बोल रहे......

मैया की महिमा अजब निराली,
तू ही अंबे, तू ही काली,
मैया दो भक्तों को प्यार,
भगत जय कारे बोल रहे,
मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
भगत जय कारे बोल रहे......

जो भी तेरे दर पर आते,
दर्शन कर संकट कट जाते,
मैया कर दो, भव से पार,
भगत जय कारे बोल रहे,
मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
भगत जय कारे बोल रहे.....

तेरी कृपा जिस पर होती,
पत्थर भी बन जाते मोती,
मैया भर दो सब भंडार,
भगत जय कारे बोल रहे,
मैया जी तेरा सजा हुआ दरबार,
भगत जय कारे बोल रहे......

download bhajan lyrics (806 downloads)