मां लगा तेरा दरबार दीवाने आए हैंmaa laga tera darbaar diwane aaye hai


प्रेम से बोलो जय माता दी,
सारे बोलो जय माता दी,
मिलकर बोलो जय माता दी,
जोर से बोलो जय माता दी......

मां लगा तेरा दरबार दीवाने आए हैं,
क्यों रूठ गई मेरी मां मनाने आए हैं,
मां लगा तेरा दरबार.....

हो गई भूल क्या मुझसे मैया,
बीच भंवर में छोड़ दी नैया,
तेरे चरणों में अपना शीश झुकाने आए हैं,
मां लगा तेरा दरबार.....

सुना है तर जाते हैं पापी,
बोल बोलकर जय माता दी,
तेरे नाम का कीर्तन आज हम गाने आए हैं,
मां लगा तेरा दरबार.....

भक्ति शिवरतन करते बंधन,
बार-बार मां का अभिनंदन,
दुख जीवन का सारा आज सुनाने आए हैं,
मां लगा तेरा दरबार.....

download bhajan lyrics (892 downloads)