मोहन से मुझे प्यार हो गया

करार हो गया श्रृंगार हो गया,
हो हो…मोहन से मुझे प्यार हो गया……..

मोहन के संग में मैं खेलूंगी होली,
खेलूंगी होली मैं तो ग्वालन अलबेली,
हो हो.. कान्हा दिलदार हो गया,
हो हो…मोहन से मुझे प्यार हो गया……..

मोहन के नैन है कजरारे है कजरारे बड़े प्यारे प्यारे,
हो हो… सीधा दिल पे वार हो गया,
हो हो…मोहन से मुझे प्यार हो गया……..

होली है मोहन पे मोहन पे रंग बरसेगा रंग बरसेगा सखी संग बरसेगा,
हो हो…. गुलशन गुलजार हो गया,
हो हो…मोहन से मुझे प्यार हो गया……..

मोहन सा मन मीत ना दूजा मीत ना दूजा मन मित ना दूजा,
हो हो.. दिल तो न्योछार हो गया,
हो हो…मोहन से मुझे प्यार हो गया……

श्रेणी
download bhajan lyrics (835 downloads)