मैया आने वाली है दर्शन देने वाली हैmayia aane wali hai darshan dene wali hai


मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना.....

पैरों में पायल है बिछुए नगदार है,
महावर जो माँ का लगाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना……

अंगो में लहंगा है चुनरी गोटेदार है,
तागड़ी जो माँ को पहनाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना………

हाथों में कंगना है चूड़ी खनकदार है,
मेहँदी जो माँ को लगाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना………

गले में माला है झुमके चमकदार है,
नथनी जो माँ को पहनाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना………..

माथे पे बिंदिया है टीका नगदार है,
सिंदूर जो माँ को लगाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना,
दर्शन जो माँ का पाना,
जरा जोर से जयकारा लगाना………

download bhajan lyrics (1000 downloads)