धन्य है राम जन्म भूमि

धन्य है राम जन्म भूमि,
जहा राम ने जन्म लियो,
रघुकुलनन्दन के रूप मे,
विस्नु ने अबतार लीयो…………

धन्य है दसरथ राजा,
धन्य है कौसल्या माता,
धन्य अयोध्या नगरी,
सबके मन मे हर्ष समाता,
प्रगट हुए राम लला,
सबको राम ने धन्य कियो……….

राम नाम है सबसे साचा,
जो भवसागर से पार कराता,
राम नाम की महिमा,
सुख शांति सबको दिलाता,
अंतकाल में हर प्राणी,
राम नाम को जप कियो…………

श्रेणी
download bhajan lyrics (681 downloads)