तेरी बिगड़ी बन जाएगीteri bigdi ban jayegi


तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल,
जय माता की बोल प्यारे क्या लगे तेरा मोल…..

मैया जी का नाम बन्दे जिसमे प्रेम से गाया,
उसको माँ शेरावाली ने अपने धाम बुलाया,
उसको मुक्ति मिल जाएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……..

कमा कमा के दौलत तूने भरली खूब तिजोरी,
भूल गया है मिली है तुझको आयु बहुत ही थोड़ी,
माया काम नही आएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……..

पांच तत्व से बनी है मिलकर तेरी सुंदर काया,
विषय भोग में पड़ कर तूने इसको बहुत गवाया,
काय मिट्ठी में मिल जाएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……..

download bhajan lyrics (925 downloads)