तू है गजब बजरंगीtu hai gajab bajrangi


तू है गजब बजरंगी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

सूरज को तू फल समझे है,
बचपन मैं रहा हुडदंगी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

शिव जी के संग पहुंची अयोध्या,
अदा लगी राम जी को अच्छी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

छोटा रूप धर लंका गए थे,
असुरो को मारा बजरंगी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

रातों रात लाए बूटी संजीवन,
हालत लखन की सुधर गयी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

छाती कमलसिंह सभा में फाड़ी,
काया राम रंग रंगी तेरी माया गजब है,
हो तेरी माया गजब है…….

download bhajan lyrics (816 downloads)