बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा

भोला भंडारी मेरा वह शंकर कैलाशी मेरा,
बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा.....

दुनिया की हर एक नजर पर शिव शंकर का राज है,
सूखे फूलों को खिलाता भोला भंडारी मेरा,
बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा.....

कालों का भी कॉल जिसको पूजता संसार है,
रोतो को पल में हसाता भोला भंडारी मेरा,
बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा.....

हाथ में डमरू माथे पर चंदा जटा में बहती है गंगा,
नंदी पर आसन जमाता भोला भंडारी मेरा,
बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा.....

सबको देता महल खजाना डमरु वाला प्यार से,
मेरी किस्मत को चमकाता भोला भंडारी मेरा,
बिगड़ी किस्मत को बनाता भोला भंडारी मेरा.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (862 downloads)