माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल हैmaa gauri shringaar tera laal hai


माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल है,
लाल है लाल है लाल है,
माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल है......

मईया जी के माथे पे बिंदिया बिराजे,
बिंदिया बिराजे हां चम चम साजे,
माँ गौरी सिंदूर का रंग लाल है,
माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल है......

मईया जी के हाथों में चूड़ियाँ बिराजे,
चूड़ियाँ बिराजे हां कंगना बिराजे,
माँ गौरी मेहँदी का रंग लाल है,
माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल है......

मईया जी के पैरो में पायल बिराजे,
पायल बिराजे माँ बिछुआ है साजे,
माँ गौरी महावर रंग लाल है,
माँ गौरी श्रृंगार तेरा लाल है......

download bhajan lyrics (753 downloads)