माँ तेरे बिना कौन हमारा

हो मईया मेरी सुनो, तेरा सहारा,
माँ तेरे बिना कौन हमारा.....

तेरी भक्ति में मईया मगन रहता हूँ मैं,
तुम ही हो जग कल्याणी, भक्ति करू मैं,
हो मईया रानी, तेरा सहारा,
माँ तेरे बिना कौन हमारा,
हो मईया मेरी सुनो.......

करुणा की सागर हो तुम, माता रानी,
अनंत रूप हो तुम, मात भवानी,
राहुल भक्त है तेरा, तुझे ही पुकारू,
माँ तेरे बिना कौन हमारा,
हो मईया मेरी सुनो.......

download bhajan lyrics (835 downloads)