शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल sherovali maa dwar daya ke khol


शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल
मेहरोवाली माँ द्वार दया के खोल
तुझे पुकारे बालक तेरा कुछ तो मुख से बोल
शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल

तू जो मैया रूठेगी तो और कहा मैं जाऊ
चरणों की तेरे धुल हु मैं चरणों में तेरे रम जाऊ
बीच भवर नैया मेरी आज रही है डोल
शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल

तेरे भरोसे छोड़ दिया है मैंने आज जमाना
आँचल में रख लेना मुझको मेहर जरा कर जाना
दुःख से बरा ये जीवन मेरा सुख से दे तू तोल
शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल

इक झलक दिखा दे मैया और नही कुछ भाये
मतलब के रिश्ते सारे याहा कोई निकट ना आये
पूनम से तेरा रिश्ता माँ हो जाये अनमोल
शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल

तेरा ही गुणगान करू माँ हर पल शाम सवेरे बबलू पे किरपा भरसाओ दूर करो ये अँधेरे,
कोई भ्जाये ताशे मैया कोई भ्जाये ढोल
शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल

download bhajan lyrics (1489 downloads)