मैया तेरे दर दीवाने आए हैmaiya tere dar diwane aaye hai


नई सदी की खुशियां पाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है.........

पिछले बरस तुमने मुझसे, वादा किया था आद भवानी,
वादा किया था आद भवानी,,
चेहरे पे मुस्काने दूंगी, ले लूंगी आंखों का पानी,
तुझको उसकी याद दिलाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है.........

तेरी किरपा की गंगा से, एक बूंद हमको मिल जाए,
सूखे हुए दिलों की बगिया, तेरी दया से मां खिल जाए,
जन्म जन्म की प्यास बुझाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है.........

ये सारा संसार भवानी, तेरे चरणों का है पुजारी,
खाली झोली भरदे सबकी, मांग रहे ही दया तुम्हारी,
हम ललित फरियाद सुनाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है.........

download bhajan lyrics (920 downloads)