भोले आपकी किरपा से सब काम हो रहा हैbhole aapki kirpa se sab kaam ho raha hai


मेरे भोले की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है........

जीवन के मेरे हर दुःख,
मिटते ही जा रहे है,
जिस राह में थे कांटे,
वहां फूल खिल रहे है,
तेरी दया से अब तो,
हर काम बन रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है.......

तेरा हाथ हो जो हम पर,
फिर क्या मुझे कमी है,
मेरी सांसो को नहीं अब,
कोई और आरजू है,
तेरा प्यार जो मिला अब,
राहत सा आ रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है.........

तुम तो जगत के स्वामी,
तुम को ना पार पाऊं,
तुमसे की है मोहब्बत,
तुम बिन कहाँ मैं जाऊं,
तेरी भक्ति में मेरा मन,
निर्मल हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है..........

श्रेणी
download bhajan lyrics (802 downloads)