देखा ना ऐसा दाता, जो मांगो वो मिल जाता

देखा ना ऐसा दाता
जो मांगो वो मिल जाता
मेरे श्याम सा दयालु
कोई और नही
मेरे बाबा सा कृपालु
कोई और नही।।।।।

चौबीस घंटा भर्ती चालू. अर्जी एक लगा ले
बाबा श्याम के भक्तो में तू. अपना नाम लिखा ले
जोड़े जो इनसे नाता. वो इनका ही होजाता
मेरे श्याम सा दयालु कोई और नही।।।।।।

इंसानों की यारी में तो. है घाटा ही घाटा.
बख्त पड़े पर काम ना आए. बिरला हो या टाटा.
जो श्याम को यार बनाता
वो झूम झूम के गाता
मेरे श्याम सा दयालु कोई और नही।।।।।।।

जिसको श्याम सहारा मिलता. वो तो है बडभागी.
यार श्याम सा हो तो समझो. सोई किस्मत जागी.
प्यासा ये बात बताता
ये अपना भाग्य विधाता
मेरे श्याम सा दयालु कोई और नही
मेरे बाबा सा कृपालु कोई और नही।।।।।
श्रेणी
download bhajan lyrics (74 downloads)