हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे कृष्णा पुकार ले

हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे कृष्णा पुकार ले
जो बिगड़ी है यह जीवन की वो सिमरन से सुधार ले

1) दुनिया तुझे पुकारे, तू ध्यान रख प्रभु पर
कर्मों के साथ जीवन, तू वार दे प्रभु पर
तू भटक मत फिर विकारों में, इसी पल से विचार ले

2) कलयुग में यह आधारा, हरिनाम दिल से गाना
कीर्तन से सफल कर, भव से पार जाना
तू सिमरन में मगन रह कर, तू अपना मन सवार ले

3) जो बात यहां अटल है, विश्वास रख तू खुद पर
फिर भोर होगी निश्चित, बस रात की गुजर कर
तू धड़कन में सुमिर हरि को, उसे मन में निहार ले

श्रेणी
download bhajan lyrics (609 downloads)