चलो रे मन श्री व्रदावन धाम

चलो रे मन श्री वृंदावन धाम रटेगे राधे राधे नाम,
मिलेंगे कुंज बिहारी ओढ के कामर कारी,

प्रात होत हम श्री यमुना जी जाएंगे,
कर असनान हम जीवन सफल बनाएंगे,
तेरे पूरण हो सब काम रट्टेगे वहा राधे राधे नाम......

श्री वृन्दावन धाम की महिमा भारी है,
महलन की सरकार श्री राधे जू प्यारी है,
क्यों भटके खामा खा रट्टेगे राधे राधे नाम........

श्री वृदावन धाम श्री बांके बिहारी को,
एक टक होते न दर्शन बांके बिहारी को,
तू जपले आठो याम रट्टेगे वहा राधे राधे नाम......

download bhajan lyrics (3700 downloads)