काशी से आई है बारात गौरा जी के, अंगना में

काशी से आई है बारात

काशी, से आई है बारात, गौरा जी के, अंगना में ॥
ओ गौरा जी के, अंगना में, ओ गौरा जी के, अंगना में ॥
दूल्हा, बने हैं भोलेनाथ, गौरा जी के, अंगना में ।
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

विष्णु, जी आए, शिव को, सजाए ।
मुंडों, की माला, गले पहनाए ॥
माथे पे, सजाए चाँद, गौरा जी के, अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

ब्रह्मा, जी आए, मंडप सजाए ।
शिव, गौरा की, शादी कराए ॥
लगन लिखा रहे आज, गौरा जी के, अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

अवध, पुरी से, राम जी आए ।
गौरा, माँ की, डोली सजाए ॥
सीता जी, करे श्रृंगार, गौरा जी के, अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

गोकुल, नगरी से, कान्हा जी आए ।
कान्हा, जी आए, मुरली बजाए ॥
राधा जी, गाए मंगल गान, गौरा जी के अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

सूरज, चंदा, बन ठन आए ।
बनके, बाराती, धूम मचाए ॥
झूम, रहा आकाश, गौरा जी के, अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...

सृष्टि, का, कण कण हर्षाए ।
शिव, गौरां का, मन मुस्काए ॥
भक्त जन, करें जय जयकार, गौरा जी के, अंगना में...
काशी, से आई है बारात, गौरा जी के...
धुन- बम बम, भोले... महाँ देवा,
महाँ देवा, बम बम, भोले ॥
जय शंकर, कैलाश पति,
जय गौरां, जय पार्बती ॥

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी