खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथkhale bajre ki roti bholenath bhang peni bhul jaogye


खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथ भांग पीनी भूल जाओगे

बाजरे की रोटी भोले बनी है कमाल की
देसी घी डाल मेरी डाटनी ने प्यार की
लस्सी भी लाया भोलेनाथ भांग पीनी भूल जाओगे
खाले बाजरे......

बाजरे का आटा रात थान से लायो
मीठा मीठा गुड़ बाबा यूपी से लायो
मज़्ज़े से खाले भोलेनाथ भांग पीनी भूल जाओगे
खाले बाजरे......

बाजरे की रोटी खाके ठण्ड नहीं लागे
लस्सी पीके भोले घनी मस्ती जाग्गे
डमरू बजायो दिन रात भांग पीनी भूल जाओगे
खाले बाजरे.......

तू भी खाले भोले गौरा ने खिलाई
गणपति ने खिलाई कार्तिक ने खिलाई
भगत करे फरयाद भांग पीनी भूल जाओगे
खाले बाजरे.......


श्रेणी
download bhajan lyrics (2091 downloads)