शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ

शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ
करने सभी का बेडा पार मेरे घर आये गी माँ,
सुंदर तेरा भवन सजाया,भवन सजाया है कमाल,
शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ,

लाल चुनरिया माँ तेरी सजाई,
चुडा सजाया है लाल मेरे घर आये गी माँ,
शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ,

पूरी हलवे का मैंने भोग बनाया,
करने सभी को निहाल मेरे घर आयेगी माँ,
शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ

जल्दी जल्दी आना माँ देर ना लगाना करने माला माल,
मेरे घर आये गी माँ
शेर पे होके सवार मेरे घर आये गी माँ

download bhajan lyrics (1410 downloads)