मैंने मैया जी के नाम पैगाम लिख दियाmaine mayia ji ke naam paigam likh diya


मैंने मैया जी के नाम पैगाम लिख दिया,
दिल की बना ली तख्ती माँ का नाम लिख दिया…….

हर कोई पूछता है मुझसे मैया का पता,
मैंने ऊंचे ऊंचे पर्वत गुफा बता दिया,
दिल की बना ली तख्ती माँ का नाम लिख दिया,
माँ का नाम लिख दिया…………

हर कोई पूछता है कैसा रूप मैया का,
माँ के काले काले नैन गोरा मुखड़ा बता दिया,
दिल की बना ली तख्ती माँ का नाम लिख दिया,
माँ का नाम लिख दिया…………

मुझको पता नही भक्ति किसको कहते है,
मैंने खुद को मैया तेरा गुलाम कर दिया,
दिल की बना ली तख्ती माँ का नाम लिख दिया,
माँ का नाम लिख दिया…………

भक्ति के रंग में सब नाचते गाते,
भक्ति का रस प्याला मैंने भी पी लिया,
दिल की बना ली तख्ती माँ का नाम लिख दिया,
माँ का नाम लिख दिया…………

download bhajan lyrics (820 downloads)