मुझे मेरे बाबा अपना बनालो

मुझे मेरे बाबा अपना बनालो,
भला हूं बुरा हूं मुझको निभालो,

पुजा ना जानूं तेरी भक्ति ना जानूं,
कैसे मनाऊं तुझे इतना ना जानूं,
नादां समझ के मुझे थोड़ा सा ज्ञान दो,
मुझे........

तुझ बिन ना मेरा कोई बैरी जहां में,
चौखट से तेरी बोलो जाऊं कहां मैं,
बालक हूं तेरा बाबा गले से लगाय लो,
मुझे..........

तेरे चरणों मे बाबा जीवन बिताऊं,
आश यही उषा की तुझसे बताऊं ,
नौकर समझ के सेवा में लगाय लो,
मुझे.........

download bhajan lyrics (1460 downloads)