मेरे नैना लड़ गए यार मुरलिया वाले से

मेरे नैना लड़ गए यार मुरलिया वाले से,
दिल लगा मेरा दिलदार मुरलियाँ वाले से,

दुनिया से अब कैसा डरना मुझे ज़माने से के कया करना,
हो जब हो गई अखियां चार मुरलियाँ वाले से,
मेरे नैना लड़ गए यार मुरलिया वाले से

नाचू मैं तो बीच बजरियाँ मन वसो वृन्दावन वासियां,
मैं तो कर बैठी इकरार मुरलियाँ वाले से,
मेरे नैना लड़ गए यार मुरलिया वाले से

ओडी श्याम चुनार सतरंगी,
रंग लाइ अब मस्त मलंगी,
मेरा जुड़ा तार से तार मुरलियाँ वाले से,
मेरे नैना लड़ गए यार मुरलिया वाले से

श्रेणी
download bhajan lyrics (1792 downloads)