तू ज़रा कोशिश तो कर

मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में,
तू जरा हिम्मत तो कर।
खवाब बदलेंगे हकीकत में,
तू ज़रा कोशिश तो कर॥

आंधियां सदा चलती नहीं,
मुश्किलें सदा रहती नहीं।
मिलेगी तुझे मंजिल तेरी,
बस तू ज़रा कोशिश तो कर॥

हताश क्यूँ है, नराश क्यूँ है
तेरे दिल में जीत की आस जो है।
हो जाएगी  हर जंग में विजय,
तू ज़रा कोशिश तो कर॥

वक़्त रुकता नहीं किसी के लिए,
उठ वक़्त के साथ चल।
वो वक़्त तुम्हारा हो जाएगा,
बस तू ज़रा कोशिश तो कर॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2440 downloads)