पीयो पीयो रे पीने वालोpeyo peyo re pene valo tum shyam naam ras piya karo


पीयो पीयो रे पीने वालो तुम श्याम नाम रस पीया करो,
श्याम नाम रस पीया करो तुम राम नाम रस पिया करो.
पीयो पीयो रे पीने वालो.....
जियो जियो रे जीने वालो तुम राम सहारे जिया करो,

प्रेम दीवानी मीरा देखो पी गई विष का प्याला,
बाल ना बांका हुआ उसका गिरधर सी रखवाला,
पीयो पीयो रे पीने वालो .....

भरी सबा में द्रोपती के अपना सरवस लुटाया,
प्रेम दे बल पर आके श्याम ने साडी डेर लगाया,
पीयो पीयो रे पीने वालो .....

प्रेम दीवानी शबरी देखो चुन चुन लाइ बेर,
कुटियाँ  में श्री राम जी आ गये खा गये झूठे बेर,
पीयो पीयो रे पीने वालो .....

झूठी दुनिया झूठे बंधन झूठी है ये माया,
श्याम नाम रस तू भी पी ले पूरण हो जाये काया,
पीयो पीयो रे पीने वालो ......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1879 downloads)