सारे देवो में देव निराला है

सारे देवो में देव निराला है,
मेरा बाबा दयालु  खाटू वाला है,
रंगीला है सजीला है बड़ा मतवाला है,
सारे देवो में देव निराला है....

मोर मुकत कानो में कुण्डल गल बैजंती माला है,
बांकी की अदाए चैन चुराए मोहन मुरली वाला है,
रंगीला है सजीला है बड़ा मतवाला है,
सारे देवो में देव निराला है....

गुनगर वाले बाल है इनके,
मुखड़ा भोला भाला है,
होठ रसीले नैन कटीले दिल को चुराने वाला है,
रंगीला है सजीला है बड़ा मतवाला है,
सारे देवो में देव निराला है....

बैठा है दरबार लगा कर भगतो का रखवाला है,
अनु मोर छड़ी से खोले बंद किस्मत का ताला है
रंगीला है सजीला है बड़ा मतवाला है,
सारे देवो में देव निराला है....

download bhajan lyrics (1393 downloads)