मुझे श्याम रंग मन लाग्याmujhe shyam rang man lagya


मुझे श्याम रंग,
मुझे श्याम रंग,
मुझे श्याम रंग मन लाग्या,
अलबेली हो गई रे,
मुझे श्याम रंग मन लाग्या,
मैं नवेली हो गई रे।

रंग जीत का,
रंग गीत का,
रंग का मीत का,
रंग रीत का,
जब से रचा है मैंने श्याम रंग,
सुध बुध खोई, हो गई मगन,
पहेली पहेली कोई पहेली हो मैं,
मुझे श्याम रंग मन लाग्या,
मैं नवेली हो गई रे।
मुझे श्याम रंग.......

मिल गया पिया,
खिल गया जिया,
दिल लिया लिया,
क्या कहे हिया,
जबसे सुनी है धड़कन तेरी,
मिल गई तुझमे साँसे मेरी,
सहेली सहेली तेरी सहेली हो गई रे,
मुझे श्याम रंग मन लाग्या,
मैं नवेली हो गई रे।
मुझे श्याम रंग.......

अविनाशी रे,
बृजभाषी रे,
मृदुभाषी रे,
रसराशि रे,
जब से मिला है रस्ता तेरा,
युग युग का रथ ना रुका मेरा,
अठखेली अठखेली, अठखेली हो गई रे,
मुझे श्याम रंग मन लाग्या,
मैं नवेली हो गई रे।
मुझे श्याम रंग.......

download bhajan lyrics (919 downloads)