मेरे सांवरियां सरकार भरोसो तेरो है

मेरे सांवरियां सरकार भरोसो तेरो है,
अरे तेरो है बाबा तेरो है ये श्याम भरोसो तेरो है,
मैं तो हो गया हु लाचार भरोसो तेरो है,

तू नीले को असवारी है,
तेरी जग में महिमा भारी है,
तुझे पूजे सब नर नार,
भरोसो तेरो है....

बाबा जो भी आये तेरे द्वारे,
बाबा कर दी तुमने वारे न्यारे,
तूने भर डाले भंगार,
भरोसो तेरो है.......

बाबा सुन लो मेरी खाटू वाले,
श्याम ये जीवन अब तेरे हवाले,
ओ कलयुग के अवतार,
भरोसो तेरो है.....

बाबा आज रविंदर तुम्हे पुकारे,
बाबा आ जाओ हारे के सहारे,
मेरी नैया करदो पार,
भरोसो तेरो है.....


download bhajan lyrics (1151 downloads)