चुटकी बजाए हनुमान देखो chutki bhajaye hanuman dekho karne lge sab sewa shri ram ki


करने लगे सब, सेवा श्री राम की,
छोटी सी सेवा बस, देखो हनुमान की,
है भोला बड़ा नादान, बस करता एक ही काम,
चुटकी बजाए हनुमान देखो, चुटकी बजाए हनुमान

वाह वाह रे, श्री राम के दीवाने ll
बैठ गया छत्त पर, चुटकी बजाने ll
चाहे दिन हो चाहे रात, चाहे सुबह हो चाहे शाम,
चुटकी बजाए हनुमान देखो,,,,,,,,,,,,,,,,,

रूकती नहीं है देखो, चुटकी ज़रा सी ll
रूकती नहीं देखो, राम की उबासी ll
देखो दुखी हो गए राम, और घर वाले परेशान
चुटकी बजाए हनुमान देखो,,,,,,,,,,,,,,,,,

वैद पकड़ लाए, लक्ष्मण भईया ll
नज़र उतारे देखो, सीता मईया ll
पूजा पाठ करे सब गाँव, भाई भरत करे देखो दान
चुटकी बजाए हनुमान देखो,,,,,,,,,,,,,,,,,

जाओ ढूंढ लाओ कोई, मेरे हनुमान को ll
जिसने सँभाला हर, घड़ी इस राम को ll
कर देता मेरा हनुमान, एक चुटकी बजाकर काम
चुटकी बजाए हनुमान देखो,,,,,,,,,,,,,,,,,

महंगा पड़ा तुम्हे, सेवा से निकलना ll
तेरे बस में है, श्री राम को सँभालना ll
आया बनवारी हमे ज्ञान, नहीं राम बिना हनुमान
आया फिर से हनुमान देखो, आया फिर से हनुमान ll

करने लगे सब, सेवा श्री राम की
छोटी सी सेवा बस, देखो हनुमान की
है भोला बड़ा नादान, बस करता एक ही काम
चुटकी बजाए हनुमान देखो, चुटकी बजाए हनुमान
अपलोड करता- अनिल भोपाल बाघीओ वाले

download bhajan lyrics (1860 downloads)