शरण में आये हैं हम तुम्हारी

शरण में आये हैं हम तुम्हारी दया करो हे दयालु भगवन॥
सम्हालो बिगड़ी दशा हमारी दया करो हे दयालु भगवन॥

न हम में बल है न हम में शक्ति,
न हम में साधन न हम में भक्ति,
तुम्हरे दर के है हम भिखारी,
दया करो हे दयालु भगवन...

जो तुम हो स्वामी तो हम हैं सेवक ,
जो तुम पालक हो तो हम हैं बालक ,
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी,
दया करो हे दयालु भगवन......

हुये है जो हम तो है तुम्हारे,
भले है जो हम तो है तुम्हारे,
तुम्हरे हो कर भी है दुखारी,
दया करो हे दयालु भगवन......

प्रदान करदो महान शक्ति ,
भरो हमारे में ग्यान भक्ति ,
कभी कहाओ किरपा बिहारी,
दया करो हे दयालु भगवन......

द्वारा :योगेश तिवारी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1713 downloads)