गुरुदेव हो आप मेरे

गुरुदेव हो आप मेरे मुझे शरण में ले लो ना,
में शरण पड़ा तेरी मुझको अपना लेना,
                   
में भटका राही हूं मुझे रास्ता दिखा देना,
ज्योति की किरण से तुम अंधकार मिटा देना,
गुरुदेव हो...

पापी हूं या कपटी हूं जैसा भी हूं तेरा हूं,
में शरण पड़ा तेरी मुझको अपना लेना,
गुरुदेव हो.......

दिनों के नाथ हो तुम मेरी बिगड़ी बना देना,
मेरी नाव भंवर डोले उस पर लगा देना,
गुरुदेव हो.....

अभिमान न हो मुझमे तुम वास करो मनमे,
दास के दुखड़ों को प्रभु आप मिटा देना,
गुरुदेव हो......

download bhajan lyrics (1396 downloads)