गुरूजी मेरी बेटी को रखना सदा खुशहॉल

गुरूजी मेरी बेटी को रखना सदा खुशहॉल,
हाथ जोड़ के करा विनती पुरे करो सवाल,
गुरूजी मेरी बेटी को रखना...

जिस घर में मेरी बेटी जावे उस घर में दुःख कभी ना आवे,
दया करो मेरे गुरु जी उसके संकट देना टाल,
गुरूजी मेरी बेटी को रखना....

बेटी तू है धन पराया कौन इसे है रख पाया,
इक दिन तोहे जाना पड़ता बेटी को ससुराल,
गुरूजी मेरी बेटी को रखना.....

बाबुल तुझको क्या दे बेटी दिल से यही दुआ है बेटी,
घर आंगन में खुशिया बरसे हो वे मालामाल,
गुरूजी मेरी बेटी को रखना ....

download bhajan lyrics (1834 downloads)



मिलते-जुलते भजन...