किसी की नैया का

किसी की नया का माझी बन जाती है,
किसी के जीवन का साथी बन जाता है,
जो प्यार करता है उसका हो जाता है,
किसी की नया का माझी बन जाती है,

साईं नईया साईं ही माझी इसकी रजा में दुनिया है राजी,
साहिल से पहले तो ये खुद आ जाता है,
किसी की नया का माझी बन जाती है,

जिस ने बनाया बाबा को साथी,
जीवन में विपदा कभी नही आती,
विपदा से पहले तो ये खुद आ जाता है,
किसी की नया का माझी बन जाती है,

मेरा साईं बाबा प्रेम का भूखा,
मेरे साईं की प्रेम है पूजा,
ये प्रेम खातिर तो कुछ भी कर जाता है,
किसी की नया का माझी बन जाती है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1383 downloads)