मेरा साई सभी का मालिक दाता है

मेरा साई सभी का मालिक दाता है,
इसके दर से कोई न खाली जाता है
दीना नाथ दया सागर मेरा साईं है ,
अपने भगतो की किस्मत को जगता है,
मेरा साई सभी का मालिक दाता है,

चमत्कार जिसने दिखलाया शिर्डी में,
पानी भर के दिया जलाया शिर्डी में,
जिसके नाम की महिमा गूंजे शिर्डी में,
साईं रंको को राजा बनाया शिर्डी में,
मेरा साई सभी का मालिक दाता है,

हर इक भक्त को साईं ने प्यार दियां,
भकतो का सुख माये उनका सतिकार किया,
हर प्राणी को अपनाते है वैर नही,
साईं के याहा देर है पर अंधेर नही,
दीं दयाला बिगड़ी सब की बनाता है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1272 downloads)