सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहाराsab ka malik sai hamara dukhiyo ka hai sahara


सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहारा
हर नैया का साई खिवैयाँ हर दरिया का किनारा,
सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहारा,

साई नाम शुभ है जगदीश्वर सा से साहिब इ से ईश्वर,
उनको मिली है दया प्रभु की,जिसने नाम उजारा,
सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहारा,

शिरडी भूमि के साई है देवा भक्त मङ्गली करती है सेवा,
सुनते है साई नव जीवन दे जो आता गुरुद्वारा,
सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहारा

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई करते प्यार है सब को साई,
भेद भाव नहीं साई के मन में साई इन सब को दुलारा,
सब का मालिक साई हमारा दुखियो का है सहारा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1319 downloads)