साँचा तेरा नाम तेरी शरण

साँचा तेरा नाम तेरी शरण में आके मैया बनते बिगड़े काम,

माँ अम्बे रानी तू है कल्याणी सब को अपनाया,
तू ने सब की मानी हर भक्त तुझे है प्यारा तू देती सब को सहारा,
तेरी बंदगी में ये ज़िंदगी बीते सुबहो शाम,
साँचा तेरा नाम.....

ममता की मूरत तू प्यारी प्यारी,
तू ही भक्तो माँ पालन हारी,
पावन दरबर ये तेरा सारी दुनिया का बसेरा,
जिसका नहीं कोई ठिकाना आये तेरे धाम
साँचा तेरा नाम....

मैं इक दुख्यारा विपदा का मारा,
मझधार में नैया मेरा खोया किनारा,
मेरी विपदा दूर भगा दे मेरी नैया पार लगा दे,
करे तरुण तुझसे पुकार माँ आके भाइयाँ थाम,
साँचा तेरा नाम...

download bhajan lyrics (1191 downloads)