गाओ रे गाओ रे महिमा भोले नाथ की

गाओ रे गाओ रे महिमा भोले नाथ की,
आया शिवरात्रि का त्यौहार,
शिव शम्भू भोले अविनाशी कैलाशी काशी के वासी,
नन्दी बैला के असवार,
तो बोलो रे बाबा भोले नाथ की जयकार,
गाओ रे गाओ रे महिमा भोले नाथ की,

उमा पति शिव ऑगनदानी महादेव हर हर शम्भू,
भूत नाथ भूतो के स्वामी महादेव हर हर शम्भू,
गल में सर्पो की माला माथे पे चंदा का उजाला ,
गोरी मैया का शृंगार तो बोलो रे बाबा भोले नाथ की जयकार,
गाओ रे गाओ रे महिमा भोले नाथ की,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1419 downloads)