Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
चतुर्भुजा माता चालीसा

चतुर्भुजा माता तेरा धरे जो दिल से ध्यान ,
पूरण हो सब कामना , पूरण हो सब काम |
संख-चक्र गदा पदम् लिए बैठी मंदिर माय ,
पांच रूप में विराजती शोभा वरणी ना जाए |

मात श्री चतुर्भुजा की जय , फतेहपुर वाली मईया की जय |

जय जय जय चतुर्भुजा माता , सच्चे मन से जो भी ध्याता ,
श्रद्धा से झुक जाता माथा , जो भी तेरे शरण में आता |
फतेहपुर के माय तिहारो , मंदिर बन्यो है जग स्यूं न्यारो |
मंदिर माहि आप बिराजो , भगतां रा सब संकट काटो |

चार भुजा की छवि अति प्यारी , दर्शन को आते नर-नारी |
शंख चक्र गदा पदम् है सोवे , भगतां रै मनड़े ने मोहे |
शीश मुकुट मणियों की माला , गल सोवै बैजंती माला |
पांच रूप के दर्शन पाकर , धन्य हुआ हर भगत यहां पर |

तू पुत्र दायनी , तू महालक्ष्मी , तू महाकाली महा सरस्वती |
तू त्वरिता माँ शेरावाली , तू ही चार भुजाओं वाली |
बाझणियाँ तो पुत्र खिलावे , निर्धनियाँ पै धन बरसावे |
काली बनकर कष्ट मिटावे , शारदा बन तू ज्ञान बढ़ावे |

त्वरिता माँ तुरंत फलदायी , मात चतुर्भुजा तू कहलायी |
जब जब संकट की घड़ी आयी , लाज बचाने दौड़ी आयी |
कोई पैदल चल कर आवे , लुड़ लुड़ कर कोई धोक लगावे |
लाल ध्वजा मंड पे लहरावे , नारेला की भेंट चढ़ावे |

मंगल करनी हे सुखदायी , हे जगदम्बे हे महामाई |
संकट में तू दौड़ी आई , जग ने तेरी महिमा गाई |
तू कल्याणी तू वरदानी , चतुर्भुजा माँ कुलजा भवानी |
तेरी महिमा जिसने गायी , तूने उसकी बिगड़ी बनायी |

मरुधर की माटी जठे आप बनायो धाम ,
धन्य हुयो फतेहपुर नगर , थारे नाम स्यु है पहचान |

मात श्री चतुर्भुजा की जय , फतेहपुर वाली मईया की जय |

लाल चुनरिया चम् चमके , मुख मंडल पर तेज है दमके |
नैन तेरे करुणा के सागर , सारी सृष्टि भरती है गागर |
माथे की बिंदिया का तेज निराला , टीका है सूरज का उजाला |
तेरे आँचल की शीतल छाया , भगतों पर करना महामाया |

हाँथ में कंगना खन-खन खनके , पाँव की पायल छन छन छनके |
सिंह सवारी लगती है प्यारी , हम तेरी बगिया के फुलवारी |
नित नित हो अभिषेक तुम्हारा , नित नया हो श्रृंगार तुम्हारा |
द्वार तेरे माँ नौबत बाजे , छप्पन व्यंजन भोग लगावे |

शुक्ल अष्टमी ज्योत जगावे , सीरा पूड़ी को भोग लगावे |
सिंघल गोत्र की तू कुलदेवी , कुल की नईया तू ही खेती |
सारस्वत जी सेवा रत हैं , माता तेरे सच्चे भगत हैं |
जात जड़ूला दर पे होते , हर एक कार्य सफल यहां होते |

कंचन थाल कपूर की बाती , ज्योत जले माँ की दिन-राति |
जो पढ़े चतुर्भुजा चालीसा , मात कभी ना लेती परीक्षा |
रत्न जड़ित सिंघासन बैठी , धूप दीप से पूजा होती |
चूड़ा चूनड़ महावर भावे , पुष्पो की बौछार हो माथे |

शक्ति स्वरूपा बैठी मईया , जग की पार लगाती नईया |
माँ के दर्शन नित्य करे जो , उसकी हर विपदाएं हरे वो |
अन्न धन से भण्डार माँ भरती , सबका मंगल मईया करती |
जो भी तेरी शरण में आता , वो भी मनवांछित फल पाता |

फतेहपुर के बीच में मंदिर बन्यो विशाल , चतुर्भुजा माता मेरी बैठी आसन डाल |
भक्त आज तुमसे कहे सबकी पुराज्यो आस , पूर्ण करो मनोकामना टूटे ना विश्वास |

मात श्री चतुर्भुजा की जय , फतेहपुर वाली मईया की जय |

जय अम्बे जय जगदम्बे , जय अम्बे जय जगदम्बे |
जय अम्बे जय जगदम्बे , जय अम्बे जय जगदम्बे |

भजन गायक - सौरभ मधुकर
संपर्क - 9831258090

download bhajan lyrics (1554 downloads)



Similar Bhajans