Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

आजु रस, बरसत कुंजन माहिं।aaju ras barsat kunjan maahin

आजु रस, बरसत कुंजन माहिं।

मंजु-निकुंजनि-मंजुलता लखि,
विधि विधिताहुँ लजाहिं।

झूला डर् यो कदंब डार पै,
पै झूलत दोउ नाहिं।

पिय कह प्यारी ते 'तुम झूलहु,
हौँ तोहिं काहिं झुलाहिं'।

प्यारी कह पिय ते 'तू झूलहु,
हौं झुलवहुँ तोहिं काहिं'।

नहिं कोउ झूलत नाहिं झुलावत,
बहु विधि सखि समुझाहिं।

तब 'कृपालु' कह तुम दोउ झूलहु,
हम दोउ झुलवत आहिं ।।

भावार्थ - आज कुंज  में विलक्षण रस बरस रहा है। सुंदर निकुंज की सुंदरता देखकर ब्रह्मा की कारीगरी भी लज्जित  होती है। यद्यपि कदम्ब की डाल में झूला पड़ा है किन्तु प्रिया-प्रियतम दोनों ही नहीं झुलते हैं। श्यामसुंदर कहते हैं कि हे सुकुमारी! तुम झूलो और मैं झुलाऊँ। किशोरी जी कहती हैं कि हे सुकुमार! तुम झुलो और मैं झुलाऊँ। इस प्रकार न कोई झूलता है और न कोई झुलाता है। सब सखियाँ समझा-समझाकर थक गई। तब 'श्री कृपालु जी' कहते हैं कि आप दोनों में न कोई एक झूले और न कोई एक झुलावे वरन् आप दोनों  साथ बैठकर झूलो और मैं झुलाऊँ।


पुस्तक - प्रेम रस मदिरा,निकुंज-माधुरी
पृष्ठ संख्या -262
पद संख्या -3

download bhajan lyrics (597 downloads)



Similar Bhajans