बावा जी की आरती
जय भानूं बावा, दाता जय भानूं बावा ।
सुन्दर भवन तुम्हारा, मन मेरे भावा ।। जय.
लद्धामल के दुलारे, अम्बा के बेटे ।
सन्त शिरोमणि भानूं, सुख सब को देते ।। जय.
मंगल मूर्त भानूं, मुख भोला भाला ।
माथे तिलक सुहावे, गल सोहवे माला ।। जय.
वर मुद्रा में बैठे, पीपल छव्या में ।
मोर सर्प संग प्रीति, प्रीति गय्या में ।। जय.
लाल ध्वजा लहिरावै, जग मग जोत जगे ।
फल मिशरी गुड़ मेवा, खिचड़ी भोग लगे ।। जय.
आरती दर्शन पूजा, विघ्न विकार हरे ।
रक्षा करे कच्चा धागा, रोग विभूति हरे ।। जय.
तेज प्रताप तुम्हारा, जाने जग सारा ।
हरदम हरपल गूंजे, तुमरा जयकारा ।। जय.
झुक गए तेरे आगे, शाह शहनशाह राजे ।
डंका मात भगत का, घर घर में बाजे ।। जय.
वंश महोत्रा के जन, सब सेवक तेरे ।
करें मुण्डन तेरे द्वारे, वर वधु लें फेरे ।। जय.
बावा जी की आरती, प्रेम से जो गावै ।
कहे 'मधुप' बावा से, फल वांछित पावै ।।
जय भानू बावा जय भानू बावा