बधाई बाज रह-तुलसी विवाहbadhayi baaj rahi-Tulsi Vivah


( बधईया  बाज  रही )

         धुनः मथे ते चमकन बाल अज मेरे बनड़े दे

हो रहा मंगलाचार, बधाई बाज रही,
सजे सुमंगल द्वार, बधाई बाज रही ।
बाज रही बधाई बाज रही हो रहा मंगलाचार ।।

देवउठनी एकादशी आई
   कार्तिक शुक्ल सुहात - बधाई बाज रही

बनी दुल्हनिया तुलसा रानी
   दूल्हा हरि सरकार - बधाई बाज रही

देवी देव सब बने बाराती
   नाच रहा संसार - बधाई बाज रही

बाज रहे बाजे शहनाईयाँ
   हो रही जय जयकार - बधाई बाज रही

घूंघट में वृंदा शरमावे
   हरि को हर्ष अपार - बधाई बाज रही

कहे ‘मधुप’ यह पावन गाथा
   देती है फल चार - बधाई बाज रही

download bhajan lyrics (985 downloads)