दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये

दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये,
बिगड़ी तकदीर मेरी तेरे दर पे सवर जाये,

मझधार मेरी मैया माँ पार लगा देना,
डगमग है नाव मेरी भव पार ये हो जाये,
दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये,

झूठे सब रिश्ते है झूठे सब नाते है,
इक साँचा नाम तेरा मेरा मनव जप जाये,
दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये,

तू आस मेरी है माँ विश्वाश मेरा है माँ,
तेरे इस बालक को तेरा प्यार माँ मिल जाये,
दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये,

अपने मंदिर का माँ रस्ता दिख ला देना,
अब भटक नहीं पाउ ऐसी किरपा मिल जाये,
दाती तेरे मंदिर का रास्ता मुझे मिल जाये,

download bhajan lyrics (1328 downloads)