चरणों का देदे मुझे प्यार सँवारे

मेरे दिल की सुन ले तू पुकार सँवारे,
चरणों का देदे मुझे प्यार सँवारे,

मेरी धड़कन में तू मेरी सांसो में तू
मेरी नजरो में तू मेरी आँखों में तू,
हर पल है मुझको तेरी दरकार सँवारे,
चरणों का देदे मुझे प्यार सँवारे,

मेरी पूजा में तू मेरे बंधन में तू,
मेरी भक्ति लगन और सुमिरन में तू,
जीना तेरे बिन दुशवार सँवारे,
चरणों का देदे मुझे प्यार सँवारे,

मेरे सपनो में तू मेरे यादो में तू,
मुझ अनाड़ी के दिल के इरादों में तू,
अंजलि है तुजपे हुई निशार सँवारे,
चरणों का देदे मुझे प्यार सँवारे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1541 downloads)