मैं तो अपने श्याम की दीवानी बन जाउंगी

दीवानी बन जाउंगी, मस्तानी बन जाउंगी
मैं तो अपने श्याम की दीवानी बन जाउंगी

जब मेरे श्याम जी को भूख लगेगी
माखन की मटकी और मिश्री बन जाउंगी

जब मेरे श्याम जी को प्यास लगेगी
मीठी मीठी दहिया की लस्सी बन जाउंगी

जब मेरे श्याम जी को नींद आएगी
रेशम की चारद और तकिया बन जाउंगी

‘चित्र विचित्र’ ने छोर मचाया
मन मोहन के मन की रानी बन जाउंगी

download bhajan lyrics (3172 downloads)