तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकारtera jhunjhanu me darbar teri ho rahi jai jaikaar


सब से बड़ी सरकार तेरी सबसे बड़ी सरकार,
तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकार,

हम ने तो लिख दिया है दादी जीवन तेरे नाम,
गाते रहे भजन तेरा माँ करते रहे गुण गान,
वस् तेरा आधार मियां बस तेरा आधार,
तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकार,

इक यही दरबार यहाँ से कोई न खाली आये ,
देते ये न थकती हम लेते लेते थक जाये,
भर देती भण्डार मियां भर देती भण्डार,
तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकार,

हे कुल देवी तेरे भरोसे है परिवार हमारा,
हम भक्तो को झुँझन वाली है आधार तुमहरा,
करे जो तुमसे प्यार उसका हो जाये वेडा पार,
तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकार,

जिस धरती पे मंदिर तेरा धन्य वो राजस्थान,
जय जय मियां रानी सती जी जय जय झुँझन धाम,
जग की पालनहार तू ही जग की पालनहार,
तेरा झुंझनू में दरबार तेरी हो रही जय जयकार,

download bhajan lyrics (1475 downloads)