एक बार माँ आजाओ

एक बार माँ आजाओ फिर आके चली जाना,
हमे दर्श दिखा जाओ दिखला के चली जाना

तुम को मेरे गीतों का संगीत भुलाये माँ,
कुछ मेरी भी सुन जाओ कुछ अपनी सुना जाना,
एक बार माँ आजाओ फिर आके चली जाना

क्या मेरे तड़पने का एहसास नहीं तुम को,
किस बात रूठी हो इतना तो बता जाना,
एक बार माँ आजाओ फिर आके चली जाना

अखियां मेरी रोती माँ इहने धीर बंधा जाओ
मझधार में है नइयाँ इसे पार लगा जाना,
एक बार माँ आजाओ फिर आके चली जाना

जब जब भी भुलावों माँ दौड़ा चला आउ मैं,
अगर राह भटक जाऊ रस्ता तो दिखला जाना,
एक बार माँ आजाओ फिर आके चली जाना

download bhajan lyrics (1435 downloads)





मिलते-जुलते भजन...