श्याम लाज न आवेkyu piche piche aawe tohe shyam laaj na aawe


क्यों पीछे पीछे आवे तोहे श्याम लाज न आवे,
अरे क्यों बच बच राधे जावे तू श्याम के मन को भावे,

तू है बदनाम निखटू न होऊ तुझपे लटू,
तू सबसे नैन लड़ावे तोहे श्याम लाज न आवे,
क्यों पीछे पीछे आवे तोहे श्याम लाज न आवे,

मैं सिद्धो साधो ग्वाला नन्द और यशोदा को लाला,
तोह कौन ये बात पडावे तू श्याम के मन को भावे,
क्यों बच बच राधे जावे तू श्याम के मन को भावे,

तू माखन चोर चुराइयाँ ग्वालन को रास रचाइयाँ,
यमुना पे चीर चुरावे तोहे श्याम लाज न आवे,
क्यों पीछे पीछे आवे तोहे श्याम लाज न आवे,

तेरी मेरी बनी है जोड़ी मैं चंदा तू है चकोरी,
बेकार में बात बढ़ावे तू श्याम के मन को भावे,
क्यों बच बच राधे जावे तू श्याम के मन को भावे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1364 downloads)