राधे बोलो तो सही श्याम बोलो तो सही

राधे बोलो तो सही श्याम बोलो तो सही
बोलो फागुन में होली खेलोगे नहीं
होली नहीं खेलोगे तो बिंदिया बन जाऊंगा
बिंदिया बन जाऊंगा माथे पर लग जाऊंगा
बोलो तो सही राधे बोलो तो सही

बोलो फागुन में होली खेलोगे नहीं
होली नहीं खेलोगे तो गुलाल बन जाऊंगा
गुलाल बन जाऊंगा गालों में लग जाऊंगा
बोलो तो सही राधे बोलो तो सही

बोल फागुन में होली खेलोगे नहीं
होली नहीं खेलोगे तो काजल बन जाऊंगा
काजल बन जाऊंगा नैनों में लग जाऊंगा
बोलो तो सही राधे बोलो तो सही

बोलो और फागुन में होली खेलोगे नहीं
होली नहीं खेलेगी तो चुनरी बन जाऊंगा
चुनरी बन जाऊंगा अंगों से लिपट जाऊंगा
बोलो तो सही राधे बोलो तो सही

बोलो और फागुन में होली खेलोगे नहीं
होली नहीं खेलोगे तो पायल बन जाऊंगा
पायल बन जाऊंगा पैरों में लग जाऊंगा
बोलो तो सही राधे बोलो तो सही
बोलो और फागुन में होली खेलोगे नहीं

श्रेणी