जिंदगी तो प्यार में डूबा अनुपम गीत है

जिंदगी तो प्यार में डूबा अनुपम गीत है
प्रेम की धुन पर सजाया इक मधुर संगीत है

जो मिले स्वीकार कर लो, यह है गीता का वचन
प्रस्थिति से भागना सिद्धांत से विपरीत है
जिंदगी तो प्यार में...

त्याग कर दो अहम का तुम, करने वाला और है
छोड़ दो मालिक पे सब कुछ वो ही सच्चा मीत है
जिंदगी तो प्यार में...

राम को करदो समर्पित प्रेमी अपने आप को
जीते जी मुक्ति मिलेगी प्रीत की यह रीत है
जिंदगी तो प्यार में...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1709 downloads)