जीवन तेरे हवाले भोले जीवन तेरे हवाले

जीवन तेरे हवाले भोले जीवन तेरे हवाले,
विश्वाश नहीं है तो कोरे कागज पे लिख वा ले

अपने और परायो को हम ने पहचान लिया है,
तू ही भरोसे के लायक है दिल ने मान लिया है,
तन मन सौंप दिया तुझको कोरे कागज़ पे लिख वा ले

दर दर की ठोकर खाना अब हमने छोड़ दिया है,
तोड़ के सारे नाते रिश्ते तुमसे जोड़ लिया है,
ये रिश्ता कभी न टूटे गा कोरे कागज़ पे लिख वा ले,

दास बने तेरे चरणों के सेवा करे तुम्हारी,
दम निकले तेरी चौकठ पे ईशा यही हमारी,
सेवा करते जायेगे कोरे कागज पे लिख वा ले

श्रेणी
download bhajan lyrics (1388 downloads)